अंबिकापुर | सरगुजा पुलिस ने शहर में नाबालिग वाहन चालकों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया है। साथ ही चालानी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की शाम से लेकर रात तक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नाबालिगों व उनके वाहनों को जब्त कर समझाइश दी गई। इस दौरान मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कुल 35 प्रकरण दर्ज कर 22 हजार 400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही नाबालिगों के परिजनों को भी समझाइश दी गई। पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरीके से चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Muskan Sharma
cgdemandium.com बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए रहिये हमारे साथ..
cgdemandium.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VaigAQIInlqOSeIBON3G
