cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री को परेशानी बताते ही मिली ट्रायसिकल

206 170696097365be284d6a207 3febkawardha13

कवर्धा| उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मोबाइल पर देर रात कॉल आया। उपमुख्यमंत्री को सीधे मोबाइल पर प्रदीप साहू ने कॉल किया और अपनी परेशानी बताई।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदीप साहू से विनम्रता से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री कवर्धा दौरे पर आए। फोन पर किए वादे को पूरा करते हुए डिप्टी सीएम ने प्रदीप साहू से कलेक्ट्रेट परिसर में भेंट की और उन्हें बैटरी चलित ट्रायसिकल दी। प्रदीप साहू मूलतः ग्राम जेवड़न का रहने वाला है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। चल फिर नहीं पाने के कारण वह बहुत दिनों से परेशान था। उन्होंने इससे पहले बैटरी चलित ट्रायसिकल के लिए मांग की थी, लेकिन मिली नहीं। अब ट्रायसिकल मिलने के बाद दिव्यांग प्रदीप का आत्मविश्वास बढ़ गया है। उन्होंने बताया अब आसानी से अपने घरेलू काम कर सकता है।

Related posts

धान बेचने के लिए नहीं भटकेंगे किसान, छत्तीसगढ़ में घर की चौखट पर पहुंचा समाधान

News Desk

हेडमास्टर की हत्या से उबाल में गांव, आरोपियों के घर जलाए गए, CG में हालात तनावपूर्ण

News Desk

महिला का पति पर गंभीर आरोप, ‘पोर्न दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य’; शिकायत के बाद जांच शुरू

News Desk