cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

आवास मंजूर कराने पैसा मांगे तो बताएं: शर्मा

dbcl 17021307296574742907986 09deckawardha30

प्रधानमंत्री आवास योजना मोर आवास मोर अधिकार के तहत कवर्धा शहर के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किया गया। नगर पालिका कार्यालय के सभागार में पहली बार नवनिर्वाचित विधायक विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने 50 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रक प्रदान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी मंे संबोधित करते हुए कहा कि मेरा घर रेवाबंध तालाब के पास है। आवास स्वीकृति के नाम पर कोई पैसा मांगे तो जरूर बताना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों का आवास बनाने शुरू से ही प्रयासरत हैं। अब आवास का पैसा आ चुका है। सभी के आवास का काम जल्द शुरू होगा। विधायक ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की जानकारी दी। सरकार द्वारा चार किस्तों दी जाने वाले स्वीकृति राशि के बारे में भी अवगत कराया। कहा कि गरीबों को मोर आवास मोर अधिकार का लाभ दिलाने छत्तीसगढ़ स्तर पर रायपुर से आंदोलन की शुरुआत की। सभी गरीब परिवार को उनका पक्का आवास प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गरीब परिवारों के आवास में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही किए जाने की हिदायत दी।

कवर्धा नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत 163 हितग्राहियों की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक तौर पर 50 हितग्राहियों को कार्य शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। जल्द ही अन्य हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किया जाने की बात विधायक ने कही।इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीकान्त उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष उमंग पाण्डेय, पवन जायसवाल, रिंकेश वैष्णव, मनीषा, अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल रहे।

Related posts

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से नुकसान का आंकलन करने खेतों में पहुंची सर्वे टीम
   

Muskan Sharma

दिल्ली ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निवेशकों संग वन-टू-वन बैठकों में बढ़ी राज्य में निवेश की संभावनाएँ

News Desk

जीपीएम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

News Desk