cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धासमाचार

कबीरधाम पुलिस ने 132 गुम मोबाइल फोन किए बरामद, सायबर सुरक्षा के साथ सौंपे स्वामियों को

कबीरधाम पुलिस ने 132 गुम मोबाइल फोन किए बरामद, सायबर सुरक्षा के साथ सौंपे स्वामियों को

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने एक बार फिर से अपने गुम मोबाईल पतासाजी अभियान के तहत 132 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए। इन मोबाइल्स की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। इस साल 2024 में अब तक कुल 372 मोबाईल फोन रिकवर किए जा चुके हैं।

यह कार्यक्रम 5 अगस्त, 2024 को पुराना पुलिस लाईन स्थित स्वामी विवेकानंद अकादमी में आयोजित किया गया, जहां आमजन और मोबाईल स्वामी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उपस्थित लोगों को सायबर सुरक्षा से जुड़ी महत्तवपूर्ण टिप्स दीं, साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों की जानकारी भी साझा की।

इससे पहले, 5 अप्रैल 2024 को 115 और 25 जून 2024 को 125 गुम मोबाईल वापस उनके स्वामियों को सौंपे गए थे।
गुम मोबाईल की सफल पतासाजी के इस अभियान में सायबर सेल की टीम, जिसमें निरीक्षक आशीष कंसारी, निरीक्षक संतोष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी और उनकी सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts

विजय थलपति की बैठक का विपक्ष ने किया बहिष्कार, परिसीमन मुद्दे पर 37 सांसद रहे गैरहाजिर

News Desk

ग्राम मथानी मे निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Muskan Sharma

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 115 आदिवासी लोगों की घर वापसी, वनांचल में गूंजा संस्कृति से जुड़ाव का संदेश

News Desk