cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

पुलिस ने बेतरतीबी पार्किंग पर की सख्त कार्रवाई, शहर भर में अभियान

पुलिस ने बेतरतीबी पार्किंग पर की सख्त कार्रवाई, शहर भर में अभियान

कवर्धा। पुलिस सड़क पर उतरकर कवर्धा शहर के अंदर बेतरतीबी तरीक़े से खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालको के खिलाफ मौक़े पर ही चलानी कार्यवाही किया गया। शहर की सड़कों पर जहां-तहां खड़े वाहनों की वजह से लगने वाले जाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

आज शहर के भारत माता चौक, चौपटी, बस स्टैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, गुरुनानक चौक, ठाकुर देव चौक, दर्री पारा, बाजार में पुलिस टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर शहर के अंदर बेतरतीबी तरीक़े से खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालको के खिलाफ चलानी कार्यवाही किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि चलानी कार्यवाही के दौरान सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों के आगे वाहनों को खड़ा करने की बजाए इसे खाली रखें ताकि लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की समस्या का समाना न करना पड़े। वाहनों के सड़कों पर खड़े होने से इन स्थानों पर जाम की स्थिति बन रहती है। गाड़ी निर्धारित स्थान पर पार्किंग होने से शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

Related posts

महात्मा गांधी नरेगा योजना के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी भवन ग्रामीणों के लिए बना सुविधाओं का केंद्र

Muskan Sharma

कवर्धा में कलेक्ट्रेट घेराव और किसान आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट, 700 जवान तैनात – ड्रोन से होगी निगरानी, प्रशासन ने बनाए सेक्टर

News Desk

सोनवाही गांव में उल्टी-दस्त से 5 ग्रामीणों की मौत, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों सहित पीड़ित परिवार के परिजनों से की मुलाकात

Muskan Sharma