cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार और कार्यक्रम

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के जे.आर.दानी गर्ल्स स्कूल के कार्यक्रम में हुए शामिल

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के जे.आर.दानी गर्ल्स स्कूल के कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रमुख रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी आँगनबाड़ियों और शासकीय-अशासकीय स्कूलों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। यह पहल स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके माध्यम से बच्चों में कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, और अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

Related posts

निकाह से पहले वक्फ बोर्ड की परमिशन जरूरी, गैर-मुस्लिम विवाह को लेकर नए नियम लागू; जानें किस राज्य में

News Desk

कबीरधाम के कण-कण में शिव का वास, अमरकंटक से डोंगरिया और पंचमुखी बुढ़ा महादेव से भोरमदेव मंदिर तक गुंज रहा है हर-हर महादेव

Muskan Sharma

आज से 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट:रायगढ़-अंबिकापुर तक न्याय यात्रा का रूट देखेंगे: समिति प्रभारियों से करेंगे चर्चा

Muskan Sharma