cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

आज कवर्धा आएंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा:शहर में 3 किलोमीटर तक निकाली जाएगी रैली, आभार सभा को करेंगे संबोधित

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। - Dainik Bhaskar

कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को अपने गृह नगर कवर्धा आ रहे हैं। स्थानीय लोगों, समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारी की है।

उपमुख्यमंत्री की स्वागत रैली कवर्धा शहर में 3 किलोमीटर तक निकलेगी। इस दौरान रूट इस तरह से निर्धारित किए गए हैं कि कवर्धा शहर के अधिकतर इलाकों के लोगों से विजय शर्मा रू-ब-रू हो सकें। रैली के बाद स्थानीय गांधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आने पर आयोजित स्वागत रैली और सभा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। स्वागत रैली के लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है।

उपमुख्यमंत्री के आगमन पर रायपुर रोड बाईपास से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। स्थानीय ठाकुर देव चौक पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन स्वागत करेंगे। स्वागत रैली ठाकुरदेव चौक, गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी, जहां आभार सभा का आयोजन किया जाएगा।

ठाकुर देव चौक से निकाली जाएगी स्वागत यात्रा:तैयारी… आज गृह नगर कवर्धा आएंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

dbcl 1702643644657c47bc50444 15deckawardha6vijasharma

कवर्धा| उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा शनिवार को अपने गृह नगर कवर्धा आ रहे हैं। आमजन, समर्थकों, पार्टी के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गई है।

उपमुख्यमंत्री की स्वागत रैली कवर्धा शहर में 3 किलोमीटर लंबी निकलेगी। इस दौरान रूट इस तरह से निर्धारित किए गए हैं कि कवर्धा शहर के अधिकतम क्षेत्र के नागरिकों से विजय शर्मा रूबरू हो सकें। रैली के बाद स्थानीय गांधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर आयोजित स्वागत रैली और सभा के तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। स्वागत रैली के लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है।

उप मुख्यमंत्री के आगमन पर रायपुर रोड बायपास से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। स्थानीय ठाकुर देव चौक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन स्वागत करेंगे। स्वागत रैली ठाकुरदेव चौक, गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी, जहां आभार सभा का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल और जरूरी उपाय

News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण

News Desk

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया : 4 किलोमीटर पैदल मार्च कर सामाजिक जागरूकता के लिए जुटे 4000 खिलाड़ी

News Desk