cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार और कार्यक्रमसमारोह और आयोजनसरकारी कार्यक्रमस्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री ने कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत

IMG 20240813 WA0009 scaled

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक  कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान  कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि श्री कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।

img 20240813 wa00101919860328695565588

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “जोहार तिरंगा” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं। जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा।

इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में संस्कृति विभाग द्वारा जोहार तिरंगा कार्यक्रम का यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की सुरमयी धारा बह रही है। आज हमारे बीच मशहूर गायक कैलाश

img 20240813 wa00115179989028703053278

खेर जी यहाँ मौजूद हैं, हम उन्हें सुनेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय, अशासकीय संस्थानों, और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लाखों वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली, हमारा तिरंगा मिला हमें इसे सहेज के रखना हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत मां के नाम पर कम से कम एक पेड़  लगाने और उसे बड़ा करने का आव्हान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

img 20240813 wa00154818920773407912232
img 20240813 wa00127722277303536893646

 

Related posts

विधानसभा में गरमाया मानसून सत्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने CSR खर्च पर उठाए सवाल, अजय चंद्राकर-देवेंद्र यादव के बीच तीखी बहस; रेत खनन और जल मिशन पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

News Desk

जिले में अवैध मदिरा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच ढाबा संचालक गिरफ्तार

News Desk

BJP कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘शतकवीर’ और ‘सदस्यता भूषण’ सम्मान, जल्द होगी आयोजन

News Desk