cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

दो भालूओं ग्रामीणों पर हमला कर दिया , ग्रामीण की हालत नाजुक

img 7927 1

कोरबा । करतला के जंगल में जलाऊ लकड़ी संग्रहित करने गए तीन ग्रामीणों पर दो भालूओं ने हमला कर दिया। एक ग्रामीण को बुरी तरह घायल कर दिया और दो को मामूली चोंट आई। तीनों को संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है। रविवार को ग्राम करताला निवासी नैहर यादव (55), चैतराम यादव (52) व बीपत श्रीवास (37) निकटवर्ती जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान उनका सामना दो भालुओं से हो गया और उनपर हमला कर घायल कर दिया। भालुओं ने नैहर के सिर हाथ और पैर को नोच डाला है। वहीं बीच बचाव में आए बीपत और चैतराम भी जख्मी कर दिया।

तीन ग्रामीण के चिल्लाने से निकट खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। अधिक संख्या में लोगों इकट्ठा होते देख भालू जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की सहायता से संजीवनी 108 व 112 को सूचना दी गई। रास्ता दुर्गम होने की वजह से वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकता था। चालक प्रेम शंकर ईएमटी राजकिशोर ,112 चालक अजय श्रीवास और आरक्षक राजेंद्र गवेल ने बड़ी सूझबूझ से दिखाई, घायलों दो किलोमीटर लकडी के पटरा के सहारे ढोकर वाहन तक लाया गया।

Related posts

दिल में छेदऑपरेशन के बाद 50 बच्चों को मिली नई जिंदगी

Muskan Sharma

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड के लिए मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक भेज सकते हैं अपनी प्रविष्टि

News Desk

राधिका खेड़ा बोली- मुझे कमरे में बंद किया, चीखती-चिल्लाती रही:इस्तीफे के बाद कहा- मुझे राहुल गांधी की यात्रा के दौरान शराब ऑफर की गई

Muskan Sharma