cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने सुरक्षा ऑडिट समिति का किया गठन

3936495 untitled 36 copy scaled

रायपुर । छत्तीसगढ़ में संचालित सभी कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल, सिनेमा घर सहित सभी सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट के निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा ऑडिट समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की तरफ से जारी निर्देश में ऑडिट की प्रक्रिया 1 महीने में पूरी करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।  बता दें कि दिल्‍ली के एक कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी भरने की वजह से वहां फंसे 3 छात्रों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे देश में कोचिंग सेंटरों की जांच पड़ताल की जा रही है। अब छत्‍तीसगढ़ में भी सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कोचिंग सेंटर के साथ ही अन्‍य स्‍थानों की भी जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की बड़ी पहल, 1.49 लाख किशोरियों का हुआ HPV वैक्सीनेशन

News Desk

रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार शकुन यादव

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री

Muskan Sharma