cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पुलिसकर्मियों को भी पड़े लात-घूसे, देखें VIDEO

chhattisgarh collage abvp nsui fight

रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज में रविवार को एक विवाद के चलते ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट तथा भारी हंगामा हुआ। एवीबीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के सामने ही दोनों छात्र संगठनों के नेता आपस में मारपीट करने लगे। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा रहे थे, जिसके बाद बहस बढ़कर झगड़े में बदल गई।

इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र इतने आक्रोशित थे कि उन्हें पुलिस को भी नहीं बक्शा। बीच बचाव के दौरान पुलिसकर्मियों को भी लात-घूसे पड़े। इस घटना से कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र संगठनों के बीच की इस हिंसक भिड़ंत ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

Related posts

भारत सरकार का Telegram पर बड़ा एक्शन, पायरेसी रोकने के लिए 15 दिन में मांगा जवाब

News Desk

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

Muskan Sharma

कन्या विवाह योजना के लिए पंजीयन शुरू

Muskan Sharma