cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना पहुंचीं भारत, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा विमान

sheikh hasina news 112292406

बांग्‍लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्‍तीफा दे दिया है। शेख हसीना भारत पहुंच गई हैं और यहां से लंदन रवाना होने वाली हैं। थोड़ी देर पहले उनका प्‍लेन गाजियाबाद के ह‍िंंडन एयरबेस पर उतरा। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी भी हिंडन एयरबेस पर ही मौजूद हैं।उधर, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने ऐलान क‍िया क‍ि सेना ने देश की कमान संभाल ली है।

शेख हसीना भारत के रास्ते लंदन जा सकती हैं। कई राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। शेख हसीना वायुसेना के एक परिवहन विमान से हिंडन एयरबेस पहुंची हैं। इस विमान के कुछ देर भारत में रुकने की संभावना है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि अगर शेख हसीना भारत से लंदन जाएंगी तो उसी विमान का इस्तेमाल करेंगी या किसी दूसरी फ्लाइट का सहारा लेंगी।

Related posts

यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे:अब तक 24 की मौत, इनमें ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; गंगा स्नान करने जा रहे थे

Muskan Sharma

‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए सीएम धामी, नीम करौली बाबा के जीवन और संदेश की सराहना

News Desk

गृहमंत्री अमित शाह एडिटेड वी‍डियो मामले में पहली ग‍िरफ्तारी, कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को पुलिस ने क‍िया अरेस्‍ट

Muskan Sharma