cgdemandium.com
मनोरंजन - व्यापार व्यवसायछत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

पेरिस ओलंपिक 2024 : स्वप्निल कुसाले के मेडल जीतने पर आया CM विष्णु देव साय का रिएक्शन, कही ये बात

1773223 swapnil

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में तीसरा पदक अपने नाम किया है। इस बार भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचते हुए शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक गेम्स में 50 मीटर राइफल शूटिंग में कमाल थर्ड पोजीशन पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया। उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले: श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम

News Desk

जुलाई में बदलेंगे चार ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

News Desk

किसानों से धोखाधड़ी पर सरकार सख्त, छत्तीसगढ़ में 28 दुकानों पर कार्रवाई, 33 को नोटिस जारी

News Desk