cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सल स्मारक ध्वस्त,डीआरजी जवानों को मिली बड़ी सफलता

3905007 untitled 44 copy

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में डीआरजी बस्तर फाईटर्स ने नक्सलियों के शहीद सप्ताह आयोजन के पहले ही उनके स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। मालूम हो कि हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली मनाते है। माओवादी अपने मारे गये नक्सली साथियों की याद में नक्सल शहीद स्मृति सप्ताह मनाते है। दरअसल, थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम कोसलनार मंगनार में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना व कोसलनार क्षेत्र में शहीद सप्ताह पर आयोजन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचाना डीआरजी बस्तर फाइटर्स नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। गश्त सर्चिंग के दौरान फोर्स को कोसलनार ग्राम के उत्तर दिशा में टेंट व नक्सल स्मारक दिखाई दिया जिसे माओवादियों द्वारा पूर्व में मारे गये माओवादी सतीश के याद में बनाया गया था। उसके चारों ओर आयोजन के लिए तैयारी की गई थी। जवानों द्वारा आसपास सघन सर्च किया व नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया गया और सर्च करते हुऐ डीआरजी बस्तरफाइटर की टीम वापस हुई।

Related posts

बीजेपी-डेलिगेशन से मिलने के बाद राज्यपाल का सीएम को लैटर:महिला अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को लेकर लिखा पत्र

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते

Muskan Sharma

कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार

News Desk