cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

जन भावनाओं के अनुरुप होगा गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण : श्री अरुण साव

1721553721 d3551eac1f01b2d4dfc8

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरूपूर्णिमा पर राजधानी रायपुर के बोरिया खुर्द में गजराज बांध में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 230 एकड़ में फैले गजराज बांध के चारों ओर अलग-अलग चरणों में 230 पौधे लगाए जाएंगे। इसके द्वितीय चरण में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और विधायक श्री मोती लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और बोरियावासियों ने ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के अंतर्गत 101 पौधे लगाए। बोरिया खुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति, शहर जिला साहू संघ, ग्रीन आर्मी ऑफ छत्तीसगढ़ और भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक लाल साहू ने बरगद का पौधा लगाया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर आज स्थानीय नागरिकों ने भी यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधरोपण किया।

1721553598 55c2687f9989666b14711721553663 c78a66c06c96eca8d507

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि गजराज बांध को बचाने के लिए बोरियावासियों का संघर्ष मैं लंबे समय से देख रहा हूं। नागरिकों और इस बांध के संरक्षण में लगे संस्थाओं का दृढ़ संकल्प अब पूरा होने की ओर अग्रसर है। इसे विकसित और संरक्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जन भावनाओं के अनुरुप गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

1721553693 e96dc2d67e7a2c58ec2f

विधायक मोती लाल साहू ने कार्यक्रम में कहा कि बोरिया के नागरिक और अनेक संस्थाएं गजराज बांध के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। हम लोग इसे रायपुर शहर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाना चाह रहे हैं। अम्युजमेंट पार्क, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम जैसी जन सुविधाएं यहां विकसित करने की योजना है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, बोरिया खुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री पी.के. साहू, संरक्षक श्री एन.आर. नायडू, सचिव श्री क्षितिपाल, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री केशव साहू, ग्रीन आर्मी ऑफ छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे, पार्षद श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर, श्री रमेश वर्ल्यानी और भारतीय जैन संघटना के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

 

Related posts

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : साहित्य, संस्कृति और संवाद का भव्य महाकुंभ 23 से 25 जनवरी तक

News Desk

अश्लील हरकत करने वाला टीचर सस्पेंड, छात्राओं ने की गिरफ्तारी की मांग

Muskan Sharma

भोरमदेव महोत्सव में भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भव्य प्रस्तुति आज, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

News Desk