cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया

1702969694 4551d1e3a71c36a82928

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

Related posts

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, पानी में घिरे घरों में फंसे लोगों की बढ़ी मुश्किलें

News Desk

Gas Cylinder New Rules: LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, गैस सिलेंडर खरीदने की प्रक्रिया में हो सकता है बदलाव

News Desk

कतर के अमीर का PM मोदी को फोन, रास लाफान त्रासदी में भारतीयों की मौत पर जताया शोक

News Desk