cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

पंडरिया विस में हैं 14588 युवा वोटर, 80 या उससे अधिक उम्र के हैं 3223 मतदाता

निर्वाचन आयोग से विधानसभा चुनाव के लिए टाइम टेबल जारी हो चुका है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर संदीप ठाकुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर सभी दलों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने कहा है।

रिटर्निंग ऑफिस संदीप ठाकुर ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 393 मतदान केंद्र हैं। विस क्षेत्र में कुल 316142 मतदाता हैं। इसमें 157649 पुरुष व 158493 महिला वोटर हैं। थर्ड जेंडर शून्य है। कुल मतदाताओं में 3102 दिव्यांग वोटर हैं। खास बात यह है कि 18 से 19 आयु वर्ग के 14588 युवा मतदाता हैं।

वहीं 80 वर्ष से अधिक सीनियर सिटीजन की संख्या 3223 है। जेंडर रेशियो 1005.35 है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुनील कुमार सोनपिपरे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 150 मतदान केंद्र में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पिंक बूथ के लिए 10 मतदान केंद्र, युवा मतदाता के लिए 1 मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र और दिव्यांग मतदाता के लिए एक केंद्र का चयन किया गया है। जरूरी तैयारी भी जारी है।

कंट्रोल रूम का नंबर जारी आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एफएसटी/वीएसटी/एसएसटी टीम प्रभावशील हो चुकी है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर- 9301343215 है। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मोबाइल डेमोन्स्ट्रेशन और आरओ कार्यालय में संचालित होने वाले ईवीएम मशीन प्रदर्शन तत्काल बंद कर दिया गया है।

 

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा से की मुलाकात

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

News Desk

भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले सदस्य बने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Muskan Sharma