cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में: बुखार से तड़प रहा मरीज नहीं मिला इलाज, हालत नाजुक

img 7088 1

दुर्ग। जिला अस्पताल में भले ही वहां का स्टॉफ देर से ड्यूटी आ जाए, लेकिन 5 मिनट देर तक काम नहीं कर सकता। भले ही बाहर तड़प रहे मरीज की मौत क्यों ना हो जाए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यहां एक मरीज बुखार से तड़प रहा था, लेकिन वहां के स्टॉफ ने ओपीडी टाइम खत्म हो जाने के चलते न तो उसका इलाज किया और न ही दवा दी। खुद मरीज के परिजन ने बनाया है, जो अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शा रहा है।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ओपीडी में एक महिला स्टॉफ बैठी है। उसके सामने ही बाहर एक मरीज स्ट्रेचर पर तड़प रहा है, लेकिन वो ये कहकर इलाज करने से मना कर दे रही है कि ओपीडी का टाइम खत्म हो गया है।

आप थोड़ी देर रुककर इमरजेंसी में मरीज का इलाज करवा लो। इतना ही नहीं जब परिजन ने कुथ दवा देने के लिए कहा तो महिला स्टॉफ ने कहा कि उसने दवा लिख दी है, काउंटर से ले लो। जब मरीज दवा के काउंटर में पहुंचा तो उसने दवा मांगी। वहां एक स्टॉफ मौजूद था, लेकिन उसने दवा देने से ही मना कर दिया। परिजन ने बताया भी की मरीज की हालत गंभीर है। उसे काफी तेज बुखार है, लेकिन स्टॉफ ने कहा कि दूसरे काउंटर से दवा ले लें उनका टाइम खत्म हो गया है। 

Related posts

जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है : मुख्यमंत्री श्री साय

Muskan Sharma

विधानसभा में गरमाया मानसून सत्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने CSR खर्च पर उठाए सवाल, अजय चंद्राकर-देवेंद्र यादव के बीच तीखी बहस; रेत खनन और जल मिशन पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

News Desk

कबीर जयंती महोत्सव में पहुंचे CM विष्णुदेव साय, बोले- मेरे जीवन और विचारों पर कबीर साहब की अमिट छाप

News Desk