रायपुर । मौसम विभाग ने दोपहर तीन बजे तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी Orange alert issued किया है। इसके मुताबिक सरगुजा सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर,कोरिया,एमसीबी, कोरबा, बिलासपुर जीपीएम,रायगढ़ धमतरी गरियाबंद में तेज आंधी गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान आंधी 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से 20 जून तक 47.3 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। अब तक महज 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि अब तक 88.1 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। वहीं, अगले दो दिनों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रायपुर समेत सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया। अगले 5 दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।
previous post
Muskan Sharma
cgdemandium.com बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए रहिये हमारे साथ..
cgdemandium.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VaigAQIInlqOSeIBON3G
