cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

1718513992 80f7e73172a39a5f9a6f

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान श्री नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान गृह ग्राम जशपुर जिले के चिरईडांड के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में हमारे वीर जवान ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने नक्सलियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शहीद जवान नितेश एक्का के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बंधाया ढांढस 

गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक नितेश एक्का जशपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 12 जून को नारायणपुर जिले के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान 15 जून को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में 08 माओवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए और एक जवान शहीद हो गया।
1718513938 2fb64d2a94ed997db0fb

चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान श्री नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

1718513959 53472a43c722c135ed68

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे जवान नितेश एक्का

Related posts

रायपुर: पति-पत्नी के झगड़े में घर जलाया, सिलेंडर फटने से पति की मौत, पांच घायल

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

News Desk

पेरिस ओलंपिक 2024 : स्वप्निल कुसाले के मेडल जीतने पर आया CM विष्णु देव साय का रिएक्शन, कही ये बात

Muskan Sharma