cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

रायगढ़ की मोबाइल शॉप में चोरी CCTV में कैद:इयरफोन खरीदने पहुंचे थे शातिर, बातों में उलझाकर काउंटर में रखे 50 हजार रुपए ले गए

image 7 1696088909

रायगढ़ की मोबाइल शॉप में चोरी CCTV में कैद:इयरफोन खरीदने पहुंचे थे शातिर, बातों में उलझाकर काउंटर में रखे 50 हजार रुपए ले गए

इयरफोन देखने के बहाने निकाले रुपए

हितेश उन्हें इयरफोन दिखा रहा था। थोड़ी देर तक दोनों इयरफोन देखते रहे, फिर नहीं लेने की बात कहते हुए चले गए। उनके जाने के बाद हितेश की नजर काउंटर पर गई तो देखा रुपए गायब थे।

कैमरे में चोरी करते चोर कैद

दुकानदार ने बताया कि जब उसे काउंटर में कैश नहीं दिखा, तो वह अपने कर्मचारियों से पूछताछ की। उसके कुछ देर बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इससे चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद उसने थाने में FIR दर्ज कराई।

फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

पुलिस ने बताया कि दुकानदार ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में इयरफोन खरीदने आए दोनों युवकों में से एक चोरी करते दिखाई दे रहा है। वह काउंटर से रुपए निकालता है और अपनी जेब में रख लेता है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चोरी से जुड़ी और खबरें पढ़िए

बच्चे की डंडे से पिटाई फिर उठाकर पटका VIDEO:लोग बोले- दुकान में चोरी करने घुसा था; पुलिस ने FIR के बजाए कराया समझौता

Related posts

‘साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान विकसित करने पर जोर

News Desk

छत्तीसगढ़ में अब तक 401.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma

भवन मालिकों में हड़कंप, बिलासपुर नगर निगम ने 67 भवनों को जारी किया नोटिस

Muskan Sharma