cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

सड़क हादसा में 2 नौजवानों की मौत, ट्रक ने कुचला

3764504 untitled 32 copy

कवर्धा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक  ने बाइक सवारों को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला पिपरिया थाना क्षेत्र की है.  जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक बीती रात अपने घर दशरंगपुर जा रहे थे. तभी पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया. भीषण हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं जब ग्रामीणों ने युवकों को सड़क किनारे मृत हालत में देखा तो इसकी सूचना पिपरिया थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मृतक युवकों के नाम गजानंद साहू पिता जगनू साहू (उम्र 22 वर्ष) और विनय कुमार साहू पिता संतोष (साहू उम्र 24 वर्ष) है. दोनों ही दसरंगपुर गांव के रहने वाले थे. फिलहाल पिपरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related posts

कवर्धा में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग:एन्युअल डे रिहर्सल के लिए पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम जा रहे थे बच्चे; सभी सुरक्षित

Muskan Sharma

फार्मासिस्ट भर्ती के लिए परीक्षा 12 अप्रैल को, 17 केंद्रों में 5577 उम्मीदवार होंगे शामिल

News Desk

सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त

News Desk