cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए:शव समेत हथियार बरामद; बीजापुर में दोनों ओर से अब भी गोलीबारी जारी जगदलपुर2 घंटे पहले

comp 1417085768831714364477 1716961847

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। दोनों के शव और मौके से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। जवान मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि मद्देड़ के बड्डेपारा में बड़ी संख्या में मद्देड़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद बीजापुर से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। आज सुबह मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से अब भी गोलीबारी जारी है।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ (फाइल वीडियो)
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ (फाइल वीडियो)

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला समेत 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर महिला माओवादी मनीला है। ये DVCM कैडर की है। इसपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू

Muskan Sharma

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम: तांत्रिक के कहने पर युवक ने निगला जिंदा चूजा, फिर जो हुआ वो सबको था चौंका देने वाला! पढ़ें पूरी खबर

News Desk

सप्ताह भर के प्रवास में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से हुए रू-ब-रू, उप मुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव

News Desk