cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

दुमका में बोले पीएम मोदी, संथाल की ये धरती क्रांति की धरती है

3754895 untitled 49 copy

झारखंड। पीएम मोदी ने दुमका में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा, संथाल की ये धरती क्रांति की धरती है। ये देश के लिए जीने-मरने वालों की धरती है। इस धरती पर ये जनसैलाब और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं। आपके आशीर्वाद ने ये पक्का कर दिया है।

2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद दिया था। तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था। रोज-रोज घोटाले होते थे, कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लूटने में 24*7 लगी हुई थी। मोदी ने आकर वो सब बंद कर दिया। जनता का पैसा आज जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ हमारे गांव, गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों को हुआ। हमारी माताएं-बहनें, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूछा तक नहीं, मोदी ने उन्हें पूजा है।हमने उनका जीवन बदला, उनकी परेशानी दूर की।

जो काम 10 साल में हुआ है, अब अगले 5 साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले 5 साल में 3 करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का मेरा संकल्प है। 4 जून के बाद नई सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद मैं 3 करोड़ और पक्के घर गरीबों के लिए बनाऊंगा।

Related posts

Amarnath Yatra Update: 5 दिन में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, जानें क्या है वजह और देखें पूरी तस्वीर

News Desk

Dengue Vaccine QDENGA: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को हरी झंडी, WHO की सिफारिश के बाद 4 से 60 साल तक के लोगों को मिलेगा लाभ

News Desk

पुणे में ‘सिया कांड’ से हड़कंप, प्रेमी के लिए मंगेतर को 350 फीट खाई में धकेलकर की हत्या

News Desk