cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मैनेजर ही निकला 18 लाख की लूट मामले में साजिशकर्ता, 2 दोस्त के साथ गिरफ्तार

3755061 untitled 54 copy

राजनांदगांव। नेशनल हाईवे चिचोला में सोमवार को एक पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ कथित रूप से हुए लूटपाट की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। मैनेजर ने ही अपने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी। लाखों रुपए देखकर मैनेजर की नीयत डोल गई और उसने दो दोस्तों को लूट की साजिश में शामिल कर लिया। नेशनल हाईवे में हुए इस वारदात को लेकर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोत के जरिये पुलिस ने लूट के मास्टर माईंड मैनेजर और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घोरतालाव स्थित मारूति फ्यूल्स का मैनेजर राजाराम विश्नोई पंप से 14 लाख रुपए लेकर बाइक से राजनंादगांव जाने निकला था। इस दौरान तथाकथित रूप से मैनेजर के साथ तेन्दूनाला के पास लूटपाट की वारदात हुई। हाईवे में हुए लूट की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मैनेजर ने लुटेरों को कार में आने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नेशनल हाईवे समेत अन्य प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी। इस बीच आरोपियों को सडक़ चिरचारी के पास फत्तेगंज में देखा गया। पुलिस ने तत्काल ठोस कदम उठाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से 13 लाख 24 हजार रुपए बरामद किया गया है।

Related posts

कोंडागांव में पुलिस ने पकड़ी नक्सलियों की चाल, 2-2 किलो के 3 IED बरामद,

News Desk

देश का अगला PM कौन होगा? अमित शाह, योगी आदित्यनाथ या कोई नया चेहरा, सर्वे ने बढ़ाई चर्चा

News Desk

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 18 नवंबर को, 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर होगी चर्चा

News Desk