cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

सड़क पर घसीटते हुए विद्युत पोल ले जाते देख उप-मुख्यमंत्री हुए नाराज

29c876e3 ec6b 423d 8895 9ceedf6f9b4c 1

पोल परिवहन उचित माध्यम से करने और मजबूती से लगाने के निर्देश

उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रेंगाखार प्रवास के दौरान विद्युत पोल को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाते देख नाराज हो गए। मौके से ही उन्होंने विद्युत अधिकारियों से बातकर पोल परिवहन उचित माध्यम से करने और मजबूती से लगाने के निर्देश दिए।
रेंगाखार जाते समय उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने देखा कि बिजली पोल को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था, जिससे पूरी सड़क खराब हो रही थी। यह देखते ही उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपना काफिला रुकवाया और ठेकेदार के उक्त लोगों से बातचीत की। फिर फोन से विद्युत विभाग के अधिकारी से बात की। उन्हें निर्देशित किया कि सड़कों को नुकसान पहुंचाते हुए इस तरह विद्युत पोल का परिवहन उचित नहीं हैं, भविष्य में ध्यान रखे और पोल का परिवहन उचित साधन से करें। उप-मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नए बिजली पोल जहां भी लगाए जा रहे हैं, मजबूती से लगाए जाएं। बार-बार खम्भे के हिलने, गिरने से बिजली बाधित नहीं होनी चाहिए। जो भी कार्य है, गुणवत्तापूर्ण होना सुनिश्चित करें।

Related posts

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी 15 अगस्त के बाद घोषित होगी, दो दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल होने की संभावना

News Desk

छत्तीसगढ़: कवर्धा जिला पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, विजयी प्रत्याशियों को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र, देखें जीत के अंतर सहित पूरी सूची

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोजली तालाब के समीप निर्माणाधीन उद्यान और पाथवे का लिया जायजा, दिए गुणवत्तापूर्ण विकास के सख्त निर्देश

News Desk