cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

भालू हमले में 2 ग्रामीण घायल, वन विभाग ने जारी की सहायता राशि

3710053 untitled 71 copy

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए दो लोगों पर ने भालू ने अचानक हमला कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले बरमकेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिलगीटर निवासी फूलबाई जायसवाल पति पुरूषोत्तम जायसवाल एवं घुंचापाली निवासी भरत नायक तेंदूपत्ता तोडऩे बोसला खोलिया तालाब की तरफ गए हुए थे, जहां उस क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहे भालू ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा किसी तरह हो हल्ला करके भालू को खदेड़ा गया तब जाकर दोनों की जान बची, जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिये बरमकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जहां उनका उपचार जारी है। भालू के हमले से दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम घायलों का हाल चाल जानते हुए उनके परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है। भालू हमले में 2 ग्रामीण घायल, वन विभाग ने जारी किया सहायता राशि

Related posts

एक बार फिर आंदोलन के मूड में CJP, सरकार के खिलाफ क्यों तेज हुए विरोध के सुर?

News Desk

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

News Desk

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज का ट्रांसफर

Muskan Sharma