cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

व्यय प्रेक्षक, अधिकारी एवं राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुबह किया गया स्ट्रांग रूम सील

photo output 1

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्ग कबीरधाम जिले में हुए लोकसभा मतदान की ईव्हीएम मशीनों को आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी जनमेजय महोबे की विशेष उपस्थिति में कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया। स्ट्रांग सील के दौरान कवर्धा एवं पंडरिया के सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अनुपम टोप्पो, श्री सन्दीप ठाकुर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी कराई गई है।
इन दोनों स्ट्रांग रूम को आगामी 4 जून मतगणना दिवस के दिन सुबह विधिवत खोला जाएगा।
स्ट्रांग रूम सील के बाद कलेक्टर श्री महोबे, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने स्ट्रांग रूप , एवं कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

Illegal Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, अधिकारियों की मिलीभगत पर फटकार, कार्रवाई का मांगा पूरा ब्योरा

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई

News Desk

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की याचिका पर आईजी और एसपी को नोटिस जारी

Muskan Sharma