cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने कबीरधाम जिले में अनूठी और अभिनव पहल, “घर आजा संगी” से दूसरे प्रांतों में गए श्रमिक मतदान करने घर लौटने लगे

WhatsApp Image 2024 04 23 at 12.01.35 PM

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने श्रमिको का बैच लगाकर किया स्वागत

श्रमिको ने इस अभियान की तारीफ की

कवर्धा,। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लोकसभा निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जनमेजय महोबे के पहल पर एक अनूठी और अभिनव अभियान चलाया जा रहा है। इस अनूठी और अभिनव अभियान का नाम “घर आजा संगी” दिया गया है। इस अभिनव पहल के माध्यम से दूसरे राज्यो में गए जिले के स्थानीय श्रमिक-मजदूरों को दूरभाष ( मोबाईल) के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। श्रमिकों से संपर्क करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। स्वीप कार्यक्रम के तहत श्रमिको को मोबाईल से संपर्क कर बताया जा रहा है कि लोकतंत्र का महापर्व कबीरधाम जिले में 26 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोकसभा का चुनाई तिहार है, इसलिए मतदान करने अपने घर-गांव अवश्य आए। लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में सिर्फ एक बार ही आता है। आपका एक मत एक मजबूत भारत निर्माण के लिए आवश्यक है।

कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी  जनमेजय महोबे द्वारा जारी संदेश,आग्रह और अपील को सुनकर अपने घर-गांव से बाहर गए श्रमिक अपने मतदान के महत्व को समझने लगे है और मतदान करने कबीरधाम लौटने भी लगे है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत घर आजा संगी कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ स्वीप नोडल अधिकारी  संदीप अग्रवाल ने आज बस स्टैंड में अन्य प्रदेश से मतदान के लिए आए जिले के स्थानीय मजदूरों का बैच लगाकर स्वागत किया।

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान के प्रेरित किया और अन्य व्यक्तियों को 26 अप्रैल को मतदान के लिए जागरूक करने कहा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान के लिए शपथ दिलाई। इसी तरह जिले के सहसपुर लोहारा, बोड़ला, कवर्धा और पंडरिया विकासखण्ड स्तर पर भी जनपद पंचायत सीईओ द्वारा मतदान करने लौटने वाले श्रमिक परिवारों का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। घर आजा संगी पहल से मतदान करने लौटें श्रमिको ने इस अभिनव पहल की तारीफ की।

Related posts

टॉप नक्सल कमांडर माडवी हिडमा एनकाउंटर में ढेर, पत्नी सहित छह नक्सलियों का खात्मा

News Desk

छत्तीसगढ़: निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर जल्द होगा फैसला, डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा बयान

News Desk

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मिला मंत्री दर्जा – देखिए पूरी सूची

News Desk