cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

डिप्टी CM विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक:हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त नदारद रहे अधिकारी; स्थानीय युवक की बाइक पर बैठकर पहुंचे सांसद निवास

1713524181

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल उनके हेलीकॉप्टर को शहर के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड में लैंड करना था, लेकिन लैंडिंग पीजी ग्राउंड में कर दी गई। जब उन्होंने यहां लैंड किया, तो पुलिस का एक भी अधिकारी मौजूद नहीं था। जिस पर विजय शर्मा जमकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर बरसे।

हालांकि मीडिया के सामने विजय शर्मा ने इसे साधारण बात बोलकर टाल दिया। मीडियाकर्मियों से विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में क्या सुरक्षा, मैं तो यहीं का रहने वाला हूं और यहां की गली-गली से वाकिफ हूं। उन्होंने कहा कि 2 हेलीपैड बनाए गए थे। जहां हेलीकॉप्टर लैंड करना था, उसकी जगह वो दूसरे हेलीपैड पर लैंड हो गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं एक आम आदमी हूं, आम आदमी के साथ रहना मेरी आदत है। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद बाइक से संतोष पांडेय के घर जाकर मुझे बहुत आनंद आया।

पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर ने किया लैंड।
पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर ने किया लैंड।

डिप्टी सीएम ने कहा नक्सली डर से परे जमकर हुआ मतदान

हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में हुई चूक की बात उन्होंने मानी और इसे गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि उनके समय मामला दूसरा था। वहीं छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के शौर्य और पराक्रम से मन में विश्वास जागा है। नक्सलियों के मना करने के बाद भी लोगों ने जबरदस्त मतदान किया है, ये अच्छी बात है।

स्थानीय नेताओं और लोगों से मिलते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा।
स्थानीय नेताओं और लोगों से मिलते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

ये है पूरा मामला

दरअसल शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा को कबीरधाम जिले के कई गांवों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचना था। प्रोटोकॉल के अनुसार गृहमंत्री विजय शर्मा के हेलीकॉप्टर को रायपुर पुलिस ग्राउंड से टेक ऑफ कर कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन में लैंड करना था। मगर गृहमंत्री के हेलीकॉप्टर को निर्धारित स्थान से लगभग 3 किलोमीटर दूर कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड किया गया।

स्थानीय युवक की बाइक लेकर संतोष पांडेय के घर गए विजय शर्मा

जब हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, तब मौके पर ना कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद था और ना कोई पार्टी कार्यकर्ता। लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर देखने आए एक आम युवक को विजय शर्मा ने बुलाया और उसकी बाइक पर बैठकर सांसद संतोष पांडेय के घर पहुंचे। इधर जैसे ही अधिकारियों को उनके पहुंच जाने की खबर मिली, सुरक्षा में हुई इतनी बड़ी चूक को लेकर उनके होश उड़ गए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी भारी लापरवाही को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

कबीरधाम जिले में सुरक्षा में चूक का ये कोई पहला मामला नहीं

हालांकि कबीरधाम जिले में इस तरह की लापरवाही का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जब कबीरधाम पहुंचे थे, तब कार्यक्रम स्थल कुसुमघटा में हेलीकॉप्टर लैंड करने के बजाय उसे यहां के न्यू पुलिस लाइन में लैंड कर दिया गया था। उस दौरान भी मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। फिर थोड़े समय बाद उनके हेलीकॉप्टर ने ग्राम कुसुमघटा के लिए उड़ान भरी थी।

Related posts

सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें हुईं “बाल विवाह मुक्त

News Desk

Bank Complaint Rules: RBI लोकपाल स्कीम से मिलेगा इंसाफ, जानिए कहां और कैसे दर्ज करें शिकायत

News Desk

अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं, इस ऐप से घर बैठे बनाएं राशन कार्ड

Muskan Sharma