cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के लिए तैयार की जा रही मतदान दल कीट की पैकेंजिंग कार्य का अवलोकन किया

WhatsApp Image 2024 04 15 at 5.17.07 PM

कवर्धा, । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारीजनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय परिसर में स्थित स्टॉग रूम पहुंचकर मतदान दलों के लिए तैयार की जा रही मतदान दल कीट की पैकेंजिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पैकेंजिंग कार्य में लगे नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए

कहा कि मतदान दलों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई कीट का समाग्री अनुक्रमणिका के आधार पर जांच कर ले। इसके अलावा आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों के कीट में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले समाग्रियों को प्रमुखता से मतदान दल कीट में शामिल करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए मतदान दल कीट का पूरी गंभीरता के साथ जांच कर अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर

अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
यहां बताया गया कि मतदान दलों के कीट में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 5 प्रकार की समाग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

जिसमें अमिट स्याही, मेडिकल कीट, 04 प्रकार का पोस्टर, संपर्क बुक और स्केच पेन शामिल है। मतदाल दल कीट के नोडल अधिकारी ने बताया कि कबीरधाम जिले के दोनो विधानसभा कवर्धा और पंडरिया के लिए कुल 804 मतदान कीट तैयार की जा रही है। समाग्रियों का अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है।

Related posts

हाथी प्रभावित इलाके में बिजली लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट की दखल, सरकार और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

News Desk

200 पालकों ने डीएवी स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों की पढ़ाई के स्तर को जाना

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के दो साल हुए पूरे, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक सुरक्षा से माताओं-बहनों के जीवन में आ रहा बदलाब

News Desk