cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

एलायंस एयर की अव्यवस्थित सुविधा से यात्री परेशान, अब हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान में

3661155 untitled 32 copy

बिलासपुर। बिलासा एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एलायंस एयर कंपनी और शासन की ओर से इस सवाल का ठोस जवाब नहीं आया कि बार-बार उड़ान शुरू करने के बाद उन्हें बंद क्यों किया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने एलायंस एयर को 15 अप्रैल तक सभी प्रस्तावित उड़ानों के लिए नया शेड्यूल जारी करने का निर्देश दिया है। हवाई सेवा को लेकर दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं की जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिवीजन बेंच में एक साथ सुनवाई चल रही है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रेक्टिसिंग बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उड़ान योजना का लाभ इसलिये नहीं मिल रहा है क्योंकि एलायंस एयर ने अधिक सब्सिडी की मांग रखी है। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि बिलासपुर से कोलकाता की फ्लाइट को दो दिन तक चलाने के बाद बंद कर दिया गया है। दिल्ली के लिए प्रयागराज होते हुए जाने वाली फ्लाइट के दिनों में भी कटौती की गई है। इनके सहित जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 10 फ्लाइट बंद की जा चुकी है।

Related posts

MP Politics: दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP में बड़ी कार्रवाई, जिला कार्यकारिणी समेत सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भंग

News Desk

हेडमास्टर की हत्या से उबाल में गांव, आरोपियों के घर जलाए गए, CG में हालात तनावपूर्ण

News Desk

भिलाई में कलश यात्रा के बीच चेन स्नैचिंग, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

News Desk