cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बाइक पर तीन सवारी: नियम तोड़ने वाले 19 चालकों पर 6500 जुर्माना

जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने अवेयरनेस लाने प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। इसे लेकर अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने कवर्धा के वीर स्तंभ चौक और भारत माता प्रतिमा स्थल पर पॉइंट लगाकर चेकिंग की।

इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 19 चालकों पर 6500 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 19 वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इनमें दोपहिया वाहन में 3 सवारी, बिना नंबर प्लेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले शामिल है।

साथ ही 11 नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर समझाइश भी दिया गया। यातायात नियमों को लेकर भी जागरूक किया। वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखे होने पर चालान वसूल किया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वर्गीय मकसूदन चंद्राकर, अमीन साय, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, अग्नि चंद्राकर और अन्तुराम कश्यप को दी गई श्रद्धांजलि

Muskan Sharma

तेंदूआ द्वारा मृत मवेशी के मालिकों को मुआवजा राशि भुगतान कार्यवाही की जा रही

Muskan Sharma

राज्यपाल और मुख्यमंत्री का बिलासपुर हेलीपैड पर स्वागत, पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Muskan Sharma