cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

कुम्हारी में बड़ा हादसा: गृहमंत्री विजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बड़े अधिकारी भी मौजूद

3658880 untitled 29 copy

दुर्ग। गृहमंत्री विजय शर्मा कल रात हुए बस हादसे का निरीक्षण करने बुधवार को कुम्हारी पहुंचे. दुर्ग रेंज आईजी और संभाग कमिश्नर ने बस हादसे की जानकारी गृहमंत्री को दी थी. इसके बाद आज गृहमंत्री शर्मा घटनास्थल पहुंचे और खदान के ऊपर सड़क और नीचे खदान में गिरी बस का निरीक्षण कर रहे हैं.

इस दौरान इंटर डिपार्टमेंट लिड एजेंसी रोड सेफ्टी के अधिकारी AIG संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं. उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है. वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Related posts

सोनमणि बोरा ने गिनाई शहरी विकास की प्राथमिकताएं, शहर की तासीर के अनुरूप योजना पर जोर

News Desk

Pakistan’s Midnight Airstrike: अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान की आधी रात को एयरस्ट्राइक: 28 TTP लड़ाके ढेर, तालिबान ने दी पलटवार की चेतावनी

News Desk

मुख्यमंत्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात

Muskan Sharma