cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता को चाकू गोदने वाले गिरफ्तार, पूछताछ जारी

3656672 untitled 42 copy

जांजगीर। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू एवं उसके भाई योगेश साहू के ऊपर कल रात्रि में चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी सगे भाई हैं जो की जांजगीर के ही निवासी है जिनका नाम सोनू बजाज राजू बजाज है ये पहले भी अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपी पुराने रंजिश की वजह से हमले किए एवं घटना के पश्चात फरार हो गए थे जिनको बड़ी तत्परता के साथ जांजगीर थाना की पुलिस के द्वारा पकड़ा गया उक्त घटनाक्रम में जांजगीर थाना प्रभारी अनुसार और भी सहयोगी हो सकते हैं जिनसे पूछताछ जारी है। इधर, भाजपा नेता एवं आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज जारी है, उन्हें जिला अस्पताल से गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं उनके घायल भाई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related posts

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: “कांग्रेस ही है देश के दुश्मन” – सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा का तीखा हमला

News Desk

मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर सियासत तेज, युसूफ पठान ने अमित शाह से की कार्रवाई की अपील

News Desk

आज से 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट:रायगढ़-अंबिकापुर तक न्याय यात्रा का रूट देखेंगे: समिति प्रभारियों से करेंगे चर्चा

Muskan Sharma