cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

पेंशन का मामला, 3 सालों से भटक रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर

3642951 untitled 68 copy

जांजगीर। जिला कोषालय जांजगीर के उदासीनता के चलते पुलिस विभाग में निरीक्षक पद से सेवा निवृत हुए मोतीलाल शर्मा निरीक्षक विगत 3 साल से पेंशन की प्रतीक्षा में भटक रहे हैं। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के समक्ष निवेदन करने के बाद भी पेंशन राशि का नियमित भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण सेवानिवृत्त मोतीलाल शर्मा द्वारा जिला कोसालय जांजगीर में आवेदन दिया गया है कि यदि 10 दिवस में उक्त प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने पर जिला कोषालय कार्यालय जांजगीर के समक्ष मजबूरी वश 15.4.2024 से अनिश्चितकाल के आमरण अनशन पर बैठने हेतु आवेदन दिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जांजगीर के पाठक सर से बात करने पर रायपुर से कुछ कारण वश पेंशन रुके होने की बात कही गई जब इस बारे में रायपुर पेंशन विभाग के संचालक महादेव कावरे से बात की गई तो जल्द से जल्द पेंशन राशि का नियमित भुगतान करने एवं त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

संसद की विभाग-संबंधी स्थायी समितियों का पुनर्गठन, लोकसभा और राज्यसभा के सभापति ने बदले अध्यक्ष

News Desk

छत्तीसगढ़ में अब तक 509.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma

CM साय के निर्देश पर जशपुर में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 6.20 किमी मार्ग पर खर्च होंगे 6.30 करोड़+

News Desk