cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

कई गांवों में आज दोपहर 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली

3642018 untitled 27 copy

सारंगढ़ बिलाईगढ़। गर्मी के दिनों में विद्युत के उपयोगिता बढ़ जाने से विद्युत आपूर्ति के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने इस संबंध में सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि बुधवार 3 अप्रैल 2024 को 132 /33 केव्ही कोतरी उपकेंद्र में नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की वजह से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ ब्लॉक तथा बिलाईगढ ब्लॉक के सरसीवा क्षेत्र की संपूर्ण ग्रामीण सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक बाधित रहेगी। सारंगढ़ शहर की सप्लाई आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, परंतु फिर भी कुछ समय के लिए सप्लाई आपूर्ति बाधित हो सकती है। समस्त उपभोक्ताओं से निवेदन है कि पानी की व्यवस्था पूर्व से ही कर लें। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए के लिए खेद है। इस आशय की जानकारी विद्युत कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र नायक ने दी।

Related posts

ग्राम डबरी स्थित प्राथमिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस

Muskan Sharma

Bastar संभाग के 13 गांवों में बिना खौफ के पहली बार लहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह

Muskan Sharma

हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा, निकाली गई तिरंगा यात्रा 

News Desk