cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल युवक का जाना हालचाल

3635560 untitled 40 copy

रायपुर। बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल युवक से मिलने डिप्टी सीएम विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे. युवक से मुलाकात कर हालचाल जाना. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बस्तर का विकास नहीं हो पा रहा है, इसका कारण बस्तर की सड़कों में भींचा हुआ आईईडी भी है. बीजापुर के गंगालूं थाना क्षेत्र में रहने वाला गुड्डू मेकाम (18 वर्षीय) आईईडी के विस्फोट में घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक से मुलाकात करने रविवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आईईडी जो लगा है वह किसी को नहीं पहचानता. जानवर व ग्रामीण दोनों ही आहत हो रहे हैं. 11 तारीख को इस घटना के होने के बाद भी इन्हें रोक कर रखा गया. ऐसी और भी कई घटनाएं हैं. गांव वालों ने जब दबाव बनाया, तब जाकर इन्हें छोड़ा गया. विजय शर्मा ने कहा कि आज भी नारायणपुर में नक्सलियों ने कुछ ट्रकों में आगजनी की है. कुछ आत्मसमर्पण भी हुआ है. आत्म समर्पण की प्रक्रिया बहुत तेजी से बढ़ी है. आत्मसमर्पण की प्रक्रिया विश्वसनीय हो, सरल हो, नई जीवन की शुरुआत को प्रेरित करने वाला हो, ऐसा हम और प्रयास कर रहे हैं.

Related posts

श्रीकृष्ण की प्रिय हैं ये 4 राशियां, जन्माष्टमी पर करें ये उपाय तो मिलेगा धन-सुख और सफलता का आशीर्वाद

News Desk

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

News Desk

राम मंदिर में तोड़फोड़, राम-लक्ष्मण-सीता की मूर्तियां नाली में फेंकी, इलाके में आक्रोश

News Desk