cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बीजेपी युवा मोर्चा ने की लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

3602933 untitled 43 copy

रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। इस बार भाजपा 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राक और अंकित ने नियुक्त पत्र जारी किया है। जारी नियुक्ति पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी “अबकी बार 400 पार” और ”फिर एक बार मोदी सरकार” का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में है। छत्तीसगढ़ राज्य में सभी 11 में से 11सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारतीय जतना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित रिजल्ट दिया है और 54 सीटों के साथ प्रदेश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। आपके प्रयास से एक बार फिर छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीटों का लक्ष्य रखते हुए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भी रखा गया है।

Related posts

दो मंजिला बनेगा ट्रामा केयर सेंटर, ऑपरेशन थियेटर के साथ इमरजेंसी केस के लिए होंगे 6 बेड

Muskan Sharma

वैश्विक ऊर्जा संकट गहराने का खतरा! होर्मुज स्ट्रेट में ट्रैफिक धीमा, US कार्रवाई के बाद बढ़ी चिंता

News Desk

नवा रायपुर के सेंध लेक में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का रोमांचक एयर शो, नौ हॉक जेट्स का शानदार प्रदर्शन; देखें पूरा वीडियो

News Desk