cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन का आंकड़ा 1,700 पहुंचा, विदेश मंत्रालय ने संसद में दी जानकारी

26A 25


 नई दिल्ली

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका ने कुल 1,700 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. मंत्रालय ने साफ किया कि भारत अवैध इमिग्रेशन के सख्त खिलाफ है और लोगों की मोबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच सहयोग जारी है। 

MEA ने बताया, ‘इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका से 1,700 भारतीय नागरिक डिपोर्ट किए गए हैं. माइग्रेशन और मोबिलिटी पर अमेरिका के साथ हमारा लगातार सहयोग चल रहा है और भारत अवैध इमिग्रेशन के सख्त खिलाफ है. डिपोर्टेशन के मामलों पर हमारा अमेरिका के साथ सहयोग है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संभावित डिपोर्टेशन से जुड़े मामलों पर अमेरिकी पक्ष से कम्युनिकेशन मिलने के बाद भारत सरकार संबंधित लोगों की नेशनलिटी का वेरिफिकेशन करती है। 

इससे पहले जुलाई में एमईए ने बताया था कि साल 2025 से अब तक अमेरिका ने 4,840 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन एक बड़े क्रैकडाउन के तहत अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को टारगेट कर रहा है। 



Related posts

Vice President Election 2025 Result: सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को हराया; वोटों का पूरा गणित पढ़ें यहां

News Desk

Artificial Intelligence पर भारतीयों का बढ़ा भरोसा, 85% उपभोक्ता बोले- AI बदलेगा भविष्य: रिपोर्ट

News Desk

युवा मतदाताओं पर चुनाव आयोग का फोकस, जेन-जी और जेन अल्फा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ेगा

News Desk