cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन

1709879490 ac80ebe2f2d17d8115e1

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती प्रियंबदा सिंह जूदेव और श्री ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय श्री जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी, उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

 

Related posts

जिले की 10 समितियों में आधुनिक कृषि तकनीक का किया शुभारंभ

News Desk

बीजापुर में मुठभेड़, 4 नक्सलियों को किया गया ढेर:​​​जंगल में कमांडर समेत 40-50 नक्सली थे मौजूद;​​​ 4 दिन में तीसरा एनकाउंटर

Muskan Sharma

फर्जी टिकट कलेक्टर गिरफ्तार, 6 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा

Muskan Sharma