cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

‘आपके द्वार’ पहुंची पुलिस, बस्तर में ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से समस्याओं का हो रहा समाधान

Chhattisgarh News 10 2 9


सुकमा.

पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर लगातार समाज हित पर नए-नए अभियानों के क्रियान्वयन के लिए जाने जाते हैं, जिसके जरिए पुलिस और जनमानस में सामाजिक समरसता स्थापित हो रही है। इसी कड़ी में देश में सबसे ज्यादा शहीद होने वाले जवानों के गांव चिंतागफा से सुकमा पुलिस की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है।

दरअसल, सुकमा पुलिस द्वारा निवा दुवाड़ ते अभियान शुरू किया गया है, जिसका अर्थ आप के द्वार है। इस अभियान के तहत पुलिस ग्रामीणों के समस्याओं का चिन्हांकन गांवों में जाकर स्थानीय समस्याओं की पहचान करना है।

निवा दुवाड़ ते अभियान का उद्देश्य –
शिकायतों का निराकरण प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण करना। ग्रामों की बुनियादी समस्याओं को पहचान मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित विभागों और प्रशासन तक पहुंचाना। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्वित करना। लोगों की समस्याओं को सुनना, समाधान की दिशा में कार्य करना और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है।



Related posts

CM साय ने संजय सिंह के दावे को किया खारिज, बोले- डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में तेज हुआ विकास

News Desk

दुर्ग: रेलवे की जमीन पर बने मकान को वारिसों ने स्वेच्छा से किया खाली, प्रशासन को सौंपा कब्जा

News Desk

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की समाप्ति पर सभी को धन्यवाद किया

Muskan Sharma