cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव

sCOOTER 01


रायपुर

उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट

उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक  अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। उन्होंने कहा कि स्कूटी से इनका आवागमन आसान होगा और वे जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हुए बिना आगे बढ़ सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट

 साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देकर सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के अवसर देना साय सरकार की प्राथमिकता है। तिपहिया 

सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट

उप मुख्यमंत्री  साव ने सर्प मित्र  सुरेश यादव और  प्रदीप निषाद को सर्प रेस्क्यू के लिए सुरक्षा किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि इससे सर्प मित्र सुरक्षित तरीके से अपना सेवा कार्य कर सकेंगे।

कार्यक्रम में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष  सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष मती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य मती रत्ना काटले,  कोमलगिरी गोस्वामी,  राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक जायसवाल,  दीनानाथ केशरवानी और मती अंजना दास सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगरवासी मौजूद थे।



Related posts

उद्धव गुट के लिए नई चुनौती, सांसदों के बाद अब दफ्तर पर भी संकट के बादल

News Desk

नक्सलियों का पीछा करते वक्त खाई में गिरा ASI शहीद, डिप्टी CM को बाइक से पहुंचाया था पालनार

Muskan Sharma

ग्रीन स्टील समिट में Jindal Steel का प्रभावी योगदान, डिकार्बोनाइजेशन और टिकाऊ स्टील उत्पादन पर हुआ मंथन

News Desk