cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

अकाली दल के फैसले से पंजाब में सियासी हलचल, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को देगा समर्थन

8A 283


नई दिल्ली

अकाली दल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वो महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन करने जा रहा है. यह ऐलान भी उस समय किया गया है जब शुक्रवार को सुखबीर बादल औ पीएम नरेंद्र मोदी की अहम मुलाकात हुई थी. उस मुलाकात में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन पंजाब के राजनीतिक गलियारों हलचल तेज है कि दो पुराने साथी फिर साथ आ सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में अकाली दल और बीजेपी के रास्ते अगल हो गए थे. तीन कृषि कानूनों को लेकर मतभेद पैदा हुए और कई सालों में गठबंधन टूट गया था. लेकिन अब बदले हुए समीकरणों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चुनौती देने के लिए दोनों ही दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं. अभी तक बीजेपी या फिर अकाली दल ने किसी भी प्रकार के गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत जरूर मिलने लगे हैं कि एक बार फिर आपसी सहमति बन सकती है।

यहां पर समझने वाली बात यह है कि अकाली दल का वर्तमान में सिर्फ एक ही सांसद है, ऐसे में लोकसभा में पार्टी सत्तारूढ़ एनडीए की ज्यादा मदद नहीं कर सकती है. इस वजह से भी कयास इस बात के ज्यादा हैं कि पंजाब चुनाव को लेकर कोई सहमति बन सकती है।



Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक उन्नति और प्रगति का बना रहा है एक मजबूत आधार-सांसद संतोष पाण्डेय

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुई 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

News Desk

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बना पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk