cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CG में बीजेपी विधायक के बयान से सियासत गरम, कांग्रेस से कहा- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली जाएं’

Chhattisgarh News 05 3 15


रायपुर.

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए राज्यसभा में नया विधेयक पेश करेगी। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए नसीहत दी है।

उन्होंने कहा कि जो भारत माता का सम्मान करेगा, वही इस देश में राज करेगा। कांग्रेस भारत माता की जय नहीं बोलना चाहती, तो कांग्रेस भारत में क्यों है? कांग्रेस को चीन चले जाना चाहिए, इटली चले जाना चाहिए।

बिजली बिल अभियान पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस के बिजली बिल अभियान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि करूं भी मैं और कराऊं भी मैं, यही कांग्रेस का कृत्य है। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कृत्य कांग्रेस ने किया। बिजली बिल का ठेका पूर्ववर्ती सरकार में चल रहा था। कांग्रेस की पूर्व सरकार ने केवल तीन ठेका कंपनियों को काम दिया था। जनता को ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस जनता के सामने विष्णुदेव साय सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

भूपेश-टीएस की नजदीकियों पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के लगातार एक साथ दौरे करने पर भी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 2018 में हनीमून की सरकार बनी , फिर उनका तलाक हो गया। अब एक बार फिर दोनों हनीमून मना रहे हैं।



Related posts

सरगुजा से बड़ी खबर: बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक भागे, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

News Desk

शिवप्रसाद नगर पैसेंजर हाल्ट में अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन रोकने की मांग

Muskan Sharma

बंद पड़े 37 विद्यालयों में फिर शुरू हुई पढ़ाई, शिक्षा को मिली नई रफ्तार

News Desk