cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

तीजनबाई को अंतिम नमन: संगम में अस्थि विसर्जन के बाद गनियारी में आज श्रद्धांजलि सभा

Chhattisgarh News 06 3 10


भिलाई नगर.

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का अस्थि विसर्जन संगम प्रयागराज में उनके सुपुत्र दिलहरण पारधी ने 13 जुलाई को किया। इस दौरान उनके परिजन उपस्थित थे। 14 जुलाई को गनियारी में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

फ्रांस से और जर्मनी से शोकाकुल परिवार के लिए शोक संदेश भी पठन किया गया। प्रयागराज में संगम में तीजनबाई की अस्थि का विधिवत विसर्जन किया गया। मंझले बेटे दिलहरण, झकेश्वर, राजू देशमुख, मंतराम वर्मा, सौरभ पारधी, तीजन बाई के पूर्व सचिव धन्नूलाल सिन्हा, पूर्व सचिव मनहरण सार्वां आदि ने अस्थि विसर्जन किया।

इस दौरान उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक डॉ मुकेश उपाध्याय, सारथी ग्रुप नई दिल्ली से राजीव सेठी, भगवान साहू, अभिलाष नारायण, वरिष्ठ रंगकर्मी अजय मुखर्जी, वरिष्ठ रंगकर्मी बीना सिंह, आश्रय द्विवेदी, मधु पांडे, स्वाति निरखी, उदय चंद्र परदेसी, रत्नेश दुबे, डॉक्टर धनंजय चोपड़ा डॉ. आकांक्षा पाल, कल्पना सहाय कार्यक्रम सलाहकार एनसीडीसी आदि उपस्थित थे।



Related posts

सोमवार का दिन रहेगा बेहद शुभ, बुधादित्य योग से इन 6 राशियों को मिलेगा धन, सफलता और खुशियों का तोहफा

News Desk

सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी, महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

News Desk

E20 Petrol Row: माइलेज और गाड़ी खराब होने की शिकायतों की होगी जांच, CM सावंत का विधानसभा में ऐलान

News Desk