cgdemandium.com
कवर्धाछत्तीसगढ़

गांव छोड़कर भागने के लिए बस में बैठ चुके थे

206 170774407765ca1b4d0c3e1 12febkawardha10

कवर्धा/नेउर

कुकदूर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद मूसल से सिर कुचलकर कीचड़ में लाश को ठिकाने लगा दी थी। शव को ठिकाने लगाने में आरोपी महिला के पिता ने भी साथ दिया था। इस पर पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शनिवार रात की है। मृतक सुरेश मरावी (45 वर्ष) ग्राम फिटारी, जिला डिंडौरी (मप्र) का रहने वाला था। उसकी शादी ग्राम पंचायत बिरहुलडीह के आश्रित गांव पंडरीपानी में आरोपी सुखमती मरावी (40 वर्ष) से हुई थी, जो बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। सुखमती को शराब पीने की लत थी, जिसके चलते वह आए दिन घर में झगड़ा करती थी। परेशान होकर पति सुरेश अपने गांव चला जाता था। इस बीच महिला ने आरोपी अमर दयाल से दूसरी शादी कर ली थी। शनिवार को अमर को अपनी पत्नी के साथ देखकर नाराज हुआ। आरोपी अमर दयाल ने डंडे से पीट-पीटकर सुरेश को मार डाला।

हत्या के बाद सुरेश की लाश को ठिकाने लगाने आरोपी सुखमती ने अपने पिता बुधवा राम की मदद ली। मूसल से सिर को कुचल दिया, ताकि शव की पहचान न हो सके। इसके बाद लाश को गांव से कुछ दूर धोबी नाला के पास कीचड़ में दबाकर ठिकाने लगा दिया था। सोमवार सुबह 8 बजे तीनों आरोपी गांव छोड़कर भागने के लिए बस में बैठ चुके थे। पंचायत सचिव व ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

स्कूल यूनिफॉर्म के रंग में बदलाव: नए सत्र से बच्चे पहनेंगे चेक ब्लू शर्ट और स्लेटी पैंट-ट्यूनिक, 58 लाख गणवेश की सिलाई शुरू

News Desk

विश्व आदिवासी दिवस : 9 अगस्त को CG में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर

Muskan Sharma

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

sbskawardha