cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास  में  ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल एवं पोषण सुधार के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने बर्नार्ड लिंच को बेल मेटल निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत, मुख्यमत्री के विशेष सचिव  रजत बंसल, सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर सु अनघा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related posts

कोरिया हत्याकांड में इंसाफ की मांग, मंत्री नेताम पहुंचे पीड़ितों के बीच; CBI जांच और बुलडोजर कार्रवाई की उठी आवाज

News Desk

दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से CM विष्णुदेव साय की मुलाकात

Muskan Sharma

Maoism had stopped the development of Bastar: माओवाद ने रोका था बस्तर का विकास, आने वाले 10 साल में बस्तर होगा सबसे विकसित: अमित शाह

News Desk