cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

1774858800 c015277f44e8695ba04e


रायपुर : आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, (टीआरटीआई) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवा रायपुर, अटल नगर, सेक्टर-24 परिसर में स्थापित ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय’’ एवं ‘‘ जनजातीय संग्रहालय‘‘ के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया  गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान की संचालक  हिना अमिनेष नेताम सहित संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण होमगार्ड, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस एसडीआरएफ के सौजन्य से आयोजित किया गया।

1774858644 5d51ce5d75f1f06159e2

इस प्रशिक्षण में एसडीआरएफ की दक्ष टीम द्वारा ‘‘आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया’’ विषय पर सारगर्भित तकनीकी और अनुभविक जानकारी  पुष्पराज सिंह जी के नेतृत्व में  दीपक कौशिक एवं  राकेश भोयर, सहायक उपनिरीक्षक के द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पश्चात् आपदा प्रबंधन के व्यवहारिक एवं प्रायोगिक पक्ष का प्रदर्शन संस्थान के खुले परिसर में किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की आग आदि जैसी आपदा से तत्कालिक बचाव प्रतिक्रिया से समस्त अमलों और संग्रहालय भ्रमण हेतु आये आगंतुको एवं विद्यार्थियों द्वारा भी हैण्ड्स ऑन प्रेक्टिस की गई।

संस्थान की संचालक हिना अनिमेष नेताम द्वारा बताया गया कि, यह प्रशिक्षण सभी के लिये लाभदायक रहा है जो कार्यस्थल और पारिवारिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहा है। साथ ही आने वाले समय में ऐसे और भी प्रशिक्षण विशेषकर आपातकालीन स्वास्थ विषयों पर भी किये जाने है।



Related posts

दुर्ग में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज, पकड़े गए वाहनों पर लगा जुर्माना

News Desk

आईएएस संतोष वर्मा की कथित टिप्पणी पर भड़का ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग तेज

News Desk

कल होगी BJP विधायक दल की बैठक, शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा

News Desk