cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 40.93 करोड़ की स्वीकृति, 29 किमी सड़क का होगा उन्नयन

rrrrrttt


सूरजपुर । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी नीति के अनुरूप क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर–लटोरी–दतिमा–सलका (मुख्य जिला मार्ग) के विभिन्न खंडों में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

लगभग 29 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए 40.93 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के अनेक ग्रामों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके उन्नयन से आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तीव्र होगा, जिससे ग्रामीण अंचलों का जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थलों से बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सड़क केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की जीवनरेखा है। सुदृढ़ सड़क संपर्क से किसानों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक सुगमता से पहुंच सुनिश्चित होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी। इससे व्यापार, लघु उद्योग और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। अधोसंरचना विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।



Related posts

PM Surya Ghar Yojana का असर, राजनांदगांव के साहू परिवार ने सौर ऊर्जा से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

News Desk

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव जल्द? दिग्गज नेताओं पर टिकी नजरें, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम भी तैयार

News Desk

छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत: सीएम और डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं, छात्रों का हुआ तिलक कर अभिनंदन

News Desk